सिद्धाश्रम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सिद्धाश्रम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सिद्धाश्रम-3


अब आगे सघन आश्रम शुरू हो गया था, चारों तरफ खुला खुला वातावरण प्रकृति के बीचो-बीच यह यह स्थान अपने आप में चेतनायुक्त दिव्य अनुभव हो रहा था, यहां पर विचरण करते हुए कई अति विशिष्ट योगी और साधु दिखाई दिए, जिनमें रसायनिज्ञ नागार्जुन भी थे। मैंने देखा कि अधिकतर योगी और सन्यासी पूज्य गुरुदेव से परिचित थे और लगभग वे सभी देखते ही अवाक हो जाते हैं और फिर तुरंत भूमि पर लेट कर दंडवत प्रणाम करने लगते।
                    थोड़ा सा आगे बढ़ने पर फूलों से अच्छादित एक कुटिया के पास रुक कर बाहर बड़े एक तेजस्वी साधु को मेरी तरफ संकेत कर कहा यह तेरे पास रहेगा ,फिर मुझे संबोधित करते हुए गुरुदेव ने कहा कि मैं जा रहा हूं अब तू दो-तीन दिन इनके साथ ही रहेगा, फिर उस साधु को संबोधित करते हुए कहा यह पहली बार ही सिद्धाश्रम में आया है, इसे स्नान कराकर विरुपाक्ष साधना सिखाओ और यदि इसके मन में घूमने की इच्छा हो तो तुम बराबर इसका मार्गदर्शन करते रहना।
                वह साधु गुरुदेव की आज्ञा पाकर धन्य हो गया और चरणों में लिपटकर खिल उठा ,गुरुदेव आगे बढ़ गए और मैं उस सन्यासी के पास रुक गया, बाद में मुझे ज्ञात हुआ कि सन्यासी का नाम पूर्णानंद स्वामी है उसकी आयु लगभग 250 वर्ष है परंतु मुझे वे 40 वर्ष से ज्यादा आयु के अनुभव नहीं हो रहे थे।
              उनके साथ मैं कुटिया के अंदर गया तो मैं अंदर का दृश्य देखकर आश्चर्यचकित रह गया। कुटिया में सारी सुख-सुविधाएं पहले से ही थी जो मनुष्य के लिए आवश्यक होती है। ऐसा लग रहा था जैसे वह मात्र कुटिया ही नहीं अपितु देव लोक का संक्षिप्त संस्करण हो।
                         मुझे पूर्णानंद ने बताया कि तुम्हें चलकर सिद्ध योगा झील में स्नान कर लेना चाहिए, जिससे कि तुम्हारा कायाकल्प हो सके। मैं उनके साथ झील की तरफ बढ़ गया ,झील के किनारे किनारे सैकड़ों संगमरमर के समान पारदर्शी स्फटिक पत्थर पड़े थे जिनमें से प्रकाश निकल रहा था मैं मृगचर्म पहनकर झील में उतर पड़ा। 
                    मैंने जी भर कर स्नान किया पर स्नान करते ही मुझे ऐसा लगा जैसे अंदर का सारा जीर्णता घुल गया हो। काम क्रोध लोभ मोह आदि वृतियां तिरोहित हो गई, मन में एक विशेष उमंग और उत्साह का लावा सा फूट पड़ा। हृदय में एक ही चिंतन रहा है कि मुझे यहां साधनात्मक दृष्टि से उच्चतम स्थिति प्राप्त करना है।
          मैं जब बाहर निकला और अपने शरीर को पूछा तो मेरे सारे वाह्य रोग समाप्त से हो गए, मैं कई वर्षों से गठिया रोग से पीड़ित था और बराबर घुटने में दर्द अनुभव कर रहा था परंतु स्नान करने के बाद आज तक ना तो गठिया रोग ने तकलीफ दी और ना अन्य किसी प्रकार का रोग मुझे अनुभव हुआ। मैंने शरीर पोछकर उस किनारे पड़े कांच की तरह स्फटिक पत्थर में झांका तो ऐसा लगा जैसे मेरा चेहरा अत्याधिक सुंदर ,आकर्षक और तेजस्वी हो उठा है। मेरे हाथों पैरों की झुरिया समाप्त सी हो गई और सबसे बड़ी आश्चर्य की बात तो यह थी कि मेरे शरीर में जो चर्बी की ज्यादा मात्रा थी वह स्वतः ही दूर होकर मेरा पूरा शरीर संतुलित और आकर्षक हो उठा।
                    मुझे पूर्णानंद स्वामी ने नए वस्त्र धारण करने के लिए दिए,उन वस्त्रों को पहनने के बाद मैं अपने आपको अत्यंत तरोताजा और स्वस्थ अनुभव कर रहा था। मैं जब पूर्णानंद स्वामी के साथ आया था तब उनके हाथों किसी प्रकार का कोई वस्त्र नहीं थे फिर यह अचानक हुआ वस्त्र उनके पास कहां से आ गए? यह मेरे लिए सामान्य कोतूहल की बात थी, मेरे पूछने पर स्वामी जी ने बताया कि यहां पर जिस वस्तु की कामना की जाती है प्रकृति सोता है, प्रकृति उस वस्तु की पूर्ति तत्क्षण कर देती है। परीक्षा के लिए मैंने एक क्षण के लिए मन में सोचा कि मैं कैसा साधू हूं कि मेरे हाथ में तो एक कमंडल भी नहीं है, उसी क्षण आश्चर्य से मैंने देखा कि मेरे दाहिने हाथ में स्वतः ही कमंडलु आ गया। मैं प्रकृति पूरित  इस व्यवस्था धन्य हो उठा।
         सन्यासी मित्र के साथ मैं उस उद्धान मे कुछ क्षणों के लिए जा बैठा जहां मृग शावक विचरण कर रहे थे ।सारा उद्यान सुगंधित पुष्पों से अच्छादित था दो तीन हिरण मेरे पास आकर मोहित से खड़ी हो गए जैसे वह मुझे कई वर्षों से जान रहे हो। एक छोटे से मृग शावक को मैंने गोदी में उठा लिया, वहां पर कई सन्यासी सन्यासीनिया सबैठी हुई परस्पर मनोविनोद में व्यस्त थी। मुझ जैसे आगंतुक को देखकर 8-10 सन्यासनिया पास आकर खड़ी हो गई और जब उन्हें पूर्णानंद स्वामी से पता चला कि मैं आज ही आया हूं और स्वामी निखिलेश्वरानंद जी का शिष्य हूं तो मैंने देखा कि गुरुदेव का नाम लेते हैं उनकी आंखें श्रद्धा से झुक गई और मेरे भाग्य पर ईर्ष्या करने लगी कि मैं उनका शिष्य हूं एक ने तो कहा कि वास्तव में ही आप कोई बहुत बड़े पुण्य किए होंगे तभी महायोगी का शिष्य प्राप्त कर सके हैं हम तो उनसे बातचीत करने को ही तरस रहे हैं, पर अब आप आ गए हैं तो शायद आपके द्वारा वहां तक पहुंच सके।
               मैं अपने गुरु के सम्मान और उनके प्रति लोगों की श्रद्धा देखकर गदगद हो उठा, वहां से मैं कल्पवृक्ष की तरफ बड़ा और कुछ क्षणों के लिए कल्प वृक्ष के नीचे ध्यान मस्त होकर बैठ गया। एक क्षण में मेरा ध्यान लग गया और अपने श्वास को सहस्त्रधारा में स्थित कर लिया। उस क्षण मुझे जो दृश्य और अनुभूति हुई वह शब्दों से परे हैं। कुछ समय बाद मैं चैतन्य होकर उठा और मेरे आदि ऋषि भारद्वाज के चरणों में साष्टांग दंडवत किया, निर्विकार ध्यान मग्न थे कभी-कभी कुछ क्षणों के लिए उनकी आंखें की ऊपर की पलक हिल जाती थी जिस से ज्ञात होता है कि वह पूरी ध्यान अवस्था में है
    3 दिन कैसे बीत गया कुछ पता ही नहीं चला प्रातः काल भगवान सूर्य बर्फीले कैलाश पर्वत के पीछे से निकलते हुए से प्रतीत होते थे कि मानो वे स्वयं आश्रम में आने के लिए व्याकुल हो। दिन आश्रम में घूमने में ही बीत जाता एक अलौकिक दृष्टिगोचर होती जो भी देखता वह अपने आप में अन्यतम होता है, एक एक दृश्य एक एक प्रकृति के रूप अत्यंत सम्मोहक और शब्दों से परे है ऐसा लग रहा था जैसे वहां प्रकृति ने शत-शत रूपों में अपना श्रृंगार किया है। मैं एक दिन सिद्ध प्रपात की ओर भी गया जहां पानी 300 फीट ऊपर से गिरता है कोई साधक साधिका है वहां विचरण करते हुए दिखाई दिए। रात तो वहां को अत्यधिक सम्मोहक और जादू भरी होती है कहीं पर सन्यासी अपने अनुभवों को सुना रहे हैं, तो कहीं शांत चित्त होकर ध्यानस्थ है, कहीं पर उच्च कोटि के जोगी प्रवचन कर रहे हैं और सैकड़ों की संख्या में ऋषि उनके सामने बैठे हुए उनकी आवाज की अमृत पान कर रहे हैं, चारों तरफ एक विचित्र उमंग का सैलाब मैंने अनुभव किया। 
           इन दिनो में पूज्य गुरुदेव से एक बार भी दर्शन नहीं हुए मैंने अपने सहचर पूर्णानंद स्वामी से पूछा तो उन्होंने कहा संभवता परम गुरु के पास गए हो पर हमें उधर बिना आज्ञा जाने का निषेध है।
       चौथ के दिन प्रातः काल में स्नान करके तैयार हुआ ही था कि पूज्य गुरुदेव दिखाई दिए ऐसा लगा जैसे कि मैं कई वर्षों से अपने गुरु से बिछड़ गया हूं और आज पुनः उनसे मिला हूं दौड़कर मै उनके चरणों से लिपट गया उन्होंने मेरे कायाकल्प को देखकर प्रसन्नता व्यक्त किया और कहा चलो वापस चलते हैं। यह शब्द मेरे लिए हथौड़े की तरह थी और मैं एक बारगी सन्न रह गया, मेरी रति मात्र भी इच्छा वापस चलने की नहीं हो रही थी, इसने नैसर्गिक स्थान पर न मन में किसी प्रकार का न अभाव होता और ना ही चिंता, दुख परेशानी ही। अब मुझे वापस उस संसार रूपी घोर नरक में फिर जाना होगा वहां पग पग पर झूठे छल,धोखा कपट व्यभिचार और घृणा है जहां आदमी नकली है और चेहरे पर एक कृत्रिम मुस्कुराहट से चढ़ाए हुए एक दूसरे को काटने की फिराक में हैं।
       पर मैं विवश था मैंने गुरुदेव से नम्र निवेदन भी किया और उन्होंने एक ही शब्द में मेरी आशाएं ध्वस्त कर दी की साधना और तपस्या का मूल उद्देश्य तो संतप्त और दग्ध लोगों का मार्गदर्शन करता है, उनके आंसू पोछना है, इनके लिए स्वयं को तेरी तिल जलाकर और सभी प्रकार के घात प्रतिघात को झेलना आवश्यक है, और पूर्णानंद स्वामी के सिर पर हाथ फेर कर गुरुदेव आगे बढ़ गए वह तो इतने से ही धन्य हो गए और प्रसन्नता के अतिरेक मे उनकी आंखों में आंसू छलक आए।
       विचरण करते हुए चल सन्यासी सन्यासी न्यूज़ सुना कि स्वामी जी पुनः जा रहे हैं तो वे दर्शन करने के लिए दौड़ दौड़ कर रास्ते के दोनों ओर खड़े हो गए और ज्यो ही वे स्वामी जी के  दर्शन करते अपने आप को हृदय कृत्य कृत्य अनुभव करते।
      इस बार गुरुदेव दूसरे रास्ते से चलकर सिद्धाश्रम से बाहर आए और फिर वहां से मुझे लेकर बद्रीनाथ पहुंचे वहां से बस द्वारा हम ऋषिकेश आये। ऋषिकेश में उन्होंने मुझे छोड़ते हुए कहा कि तुमने थोड़ी समय में साधना करके जो स्थिति प्राप्त की है उसको बराबर अक्षुण्य बनाए रखना। सधनात्मक अनुभवों को यथासंभव अपने तक ही सीमित रखो और कोई ऐसा कार्य मत करो जो सामाजिक नैतिक नियमों के विपरीत हो।
   यहां से गुरुदेव किसी अन्य स्थान पर एक-दो दिन के लिए जाने वाले थे, मुझे अपने घर चले जाने की आज्ञा प्राप्त हुई, पर अब मेरा मन घर जाने को नहीं हो रहा था मैं आंसू प्रति नेत्रों से सन्यास धारण करने की इच्छा प्रकट की तो उन्होंने स्वीकृति दे दी।
मैं घर लौटा और पुनः अपने कामकाज में लग गया परंतु एक क्षण के लिए भी मैं उस अलौकिक स्वर्ग को भुला नहीं पाया ,इसके बाद मेरे शरीर में ना तो कोई  व्याधि रही  और ना ही आज तक कोई बीमारी। मेरे  निखरे हुए यौवनमय स्वरूप को देखकर आज भी लोग आश्चर्य कर कर रहे हैं । यह सब उन महर्षियों की कृपा है जिनकी वजह से यह गूढ़ ज्ञान जीवित रह सका सबसे ज्यादा कृपा तो अपने गुरुदेव के प्रति है जिनकी कृपा से मैं अपने जीवन को जितना भी हो सका साधनामय बना सका हूं मेरा रोम रोम उनके प्रति कृतज्ञ है।

सिद्धाश्रम-2

रास्ते के दाहिने और मिलो लंबा भाग दिखाई दे रहा था, जो हजारों तरह के फूलों से खिला हुआ प्रतीत हो रहा था। उन फूलों की मिनी मस्त और मधुर सुगंध तन मन को भिगो रही थी, दूर पहाड़ों की घटिया दिखाई दे रहे थे जो बर्फ से पूर्णता: अच्छादित थी। मैंने इस प्रकार के खिले हुए पुष्प पहली बार देखे, हजारों तरह के गुलाबी और विविध पुष्पों को एक साथ में देख रहा था यद्यपि मुझे बद्रीनाथ के रास्ते में फूलों की घाटी देखने का अवसर मिला है, पर वह इस वनश्री का करोड़ोंवा हिस्सा भी नहीं हो सकता है। एक तरफ मिलो लंबी फैली हुई शांत झील जिस पर विशिष्ट राजहंस उन्मुक्त विचरण कर रहे थे कई सन्यासी और सन्यासिनिया अपनी गोदी में राजहंसो को लेकर दुलार रही थी और दूसरी तरफ मिलो फैला हुआ पुष्पों का अखंड साम्राज्य ऐसा दृश्य वास्तव में ही अपने आप में अनिवर्चनीय है हम तो स्वर्ग की कल्पना ही करते हैं पर इसे दृश्य के आगे तो स्वर्ग भी भावना नजर आ रहा था।
     अभी तक किसी झील के किनारे किनारे ही आगे बढ़ रहे थे, कुछ दूर चलने पर दाहिने और फूलों के बीच साधकों की कुटिया दिखाई देने लगी, कई स्थानों पर साधक और सन्यासी ध्यान लगाए दृष्टिगोचर हो रहे थे। कुछ आगे चलने पर बाईं तरफ झील के किनारे किनारे स्फटिक की सिलाईओं पर बैठे हुए ध्यानस्त सन्यासी दिखाई देने लगे, ऐसा लगता था जैसे साक्षात देवता हैं वहां ध्यानस्थ हो शांत,सुरम्य,एकांत वातावरण सामने झील का लहराता हुआ जल किनारे पर भव्य पारदर्शी स्फटिक शिला है और उन पर बैठे हुए सन्यासी...... एक ऐसे वातावरण की सृष्टि कर रहे थे जो अपने आप में दिव्य और अनुपम है।
          इसके अलावा कई सन्यासी इधर-उधर विचरण कर रहे थे, परंतु वहां किसी प्रकार की कोई हड़बड़ी नहीं, किसी प्रकार का कोई उतावलापन नहीं, ऐसा लग रहा था जैसे सब कुछ अदृश्य सत्ता के हाथों नियंत्रित हो।अधिकांश सन्यासी पूज्य गुरुदेव से परिचित प्रतीत हो रहे थे, क्योंकि ज्योंही गुरुदेव को देखते आश्चर्य से एकबारगी थम जाते और फिर अपना कमंडलु एक तरफ रख साष्टांग दंडवत करने लग जाते। झील के किनारे जब हम पहुंचे तो सैकड़ों सन्यासी सन्यासनियां  उन्हें देखकर आश्चर्य के साथ-साथ आत्मविभोर सी हो गई और अत्यंत शालीनता के साथ उन्हें प्रणाम कर स्वयं में ऐसा अनुभव करने लगी कि जैसे उन्होंने आज बहुत कुछ प्राप्त कर लिया हो। एक जगह स्फटिक शिला पर विश्राम के लिए कुछ झणों के लिए बैठे तो कई सन्यासी तट से उठकर स्फटिक शिला के चारों ओर शांत भाव से आकर बैठ गए सामने विस्तृत झील और स्फटिक शिला पर परम पूज्य गुरुदेव के चारों ओर उच्च कोटि के सन्यासी मात्र दर्शन कर अपने जीवन को पूर्णता देने का प्रयास कर रहे थे मैंने सहज बालपन वस एक हंस को अपनी गोदी में उठा लिया। वहां सभी पक्षी निर्भय निर्मुक्त है, उन्हें एहसास है, कि वे सुरक्षित है राजहंस का सुखद स्पर्श मेरे प्राणों को छू गया।
कुछ समय बाद गुरुदेव वहां से उठ कर खड़े हुए और मुझे संकेत कर आगे बढ़ गए, ज्यों-ज्यों हम आगे बढ़ रहे थे तेव तेव काफी सन्यासी दिखाई दे रहे थे, आश्रम की कुटिया सादगीपूर्ण और दिव्या आभा से ओत-प्रोत थी, सभी कुटियाए सहज स्वाभाविक प्रकृति निर्मित थी, जिनके बाहर तपस्वी ध्यानस्थ थे,और अपने जीवन की उन परमसत्ता से जुड़े हुए थे, जहां न किसी प्रकार का भय है, न चिंतन है, न किसी प्रकार का कष्ट है, न व्याधि है, न तनाव है, न परेशानी है। सभी के चेहरे तेज युक्त दिव्या आभा से ओत-प्रोत एक विशेष प्रकाश से युक्त दिखाई दे रहे थे जिसका दर्शन हो पाना अपने आप में गौरव युक्त था।
                       मेरे लिए यह शब्द अद्भुत, अलौकिक और आश्चर्यजनक था, मैं तो ऐसा अनुभव कर रहा था कि जैसे मैं मृत्यु लोक का सामान्य मानव स्वर्ग लोक में पहुंच गया हूं। सारा आश्रम इस प्रकार से व्यवस्थित और संचालित है कि कहीं कोई गड़बड़ या उतावलापन दिखाई नहीं दे रहा था
                   थोड़ा सा आगे बढ़ने पर हम बाएं रास्ते पर आगे बढ़ गए यह स्थान विशिष्ट क्षेत्र कहलाता था, जिसमें कुछ विशिष्ट साधनाए करने के बाद ही प्रवेश पाया जा सकता था। मैं अपने गुरुदेव के साथ आगे बढ़ रहा था एक तरफ झील के किनारे काफी वृक्ष सघन कुंज की तरह दिखाई दे रहे थे, जिन पर हजारों हजारों पुष्पा अपनी महक से पूरे वन प्रांतों को सुभाषित कर रहे थे। गुरुदेव ने बताया है यह लघु कल्पवृक्ष है, इसे न्यूनतम प्रयोग करो गाया गया है मूल कल्प वृक्ष आगे है थोड़ा सा ही आगे चलने पर मुझे मूल कल्पवृक्ष दिखाया जो अत्यंत घाना और छायादार था, उसके पत्ते त्रामवर्णि थे,जिसमें से हल्का प्रकाश क्षर रहा था, पूरा पेड़ गुलाबी पुष्पों से आच्छादित था।
               मुझे बताया गया कि वह मूल कल्प वृक्ष है जिसकी प्रशंसा तुम्हारे पुराणों और ग्रंथों में की गई है। कल्पवृक्ष के दाहिनी ओर अत्यंत भव्य स्फटिक शिला पर एक अत्यंत वृद्ध तेजस्वी ऋषि ध्यानास्थ थे। उनके चांदी के समान बाल चारों तरफ बिखर गए थे, उनके चेहरे पर एक विचित्र प्रकार की आभा और प्रकाश झर रहा था, जिसे देखते ही मन में उनके प्रति नमन होने की इच्छा हो रही थी। मैंने उन्हें प्रणाम किया गुरुदेव ने कहा कि ये भारद्वाज ऋषि हैं जिस गोत्र के तुम हो ।कई वर्षों से यह समाधि में है, अपने जीवन में पहली बार अपने गोत्र के आदी महामानव को देख कर मेरा हृदय गदगद हो गया। गुरुदेव आगे बढ़ चुके थे मैं भी पीछे पीछे आगे बढ़ गया।
             अब हम झील के उस भाग के निकट पहुंच चुके थे जो हजारों हजारों पुष्पों से अच्छादित था। इस प्रकार के बड़े बड़े पुष्प मैंने अपने जीवन में पहली बार देखे थे। ब्रह्मकमल का वहां बहुतायत थी। झील के किनारे स्थान पर बहुत लंबा-चौड़ा उधान सा बना हुआ था जीनेमें श्याम वर्णनीय हिरण निर्द्वंद निश्चिंत होकर घूम रहे थे यहां कई साधिकाएं उन्मुक्त भाव से बैठी हुई थी या परस्पर विनोद भाव से एक दूसरे के पीछे दौड़ते हुए दिखाई दे रही थी। वहां पर झील में कई नौकाय देखी, जो संभवतः स्फटिक शिलाओ से बनी हुई होंगी ,क्योंकि फाइबरग्लास की तरह यह नौकाय हल्की और सुंदर दिखाई दे रही थी। इन नौकाओं में सन्यासी और सन्यासनिया अपने ही हाथों से चप्पू लेकर झील में विचरण कर रहे थे। सारा दृश्य ऐसा लग रहा जैसे कि वही पर हमेशा हमेशा के लिए ठहर जाऊ। गौरवर्ण सुंदर और स्वस्थ आकर्षक सन्यासिनी भगवे वस्त्र लंबी जटाएं पैरों में खड़ाऊ और हाथों में मृग सावक, कुल मिलाकर कण्व के आश्रम की याद दिला रहे थे जहां शकुंतला इसी प्रकार से विचरण कर रही होंगी।
         थोड़ा सा आगे बढ़ाने पर हम दाहिनी ओर मुड़ गए बाई ओर एक स्थान पर देव आश्रम लिखा हुआ था संभवताः इस तरह देवताओं व देव कन्याओं का निवास होगा, दाहिनी ओर मुड़ने पर आगे कई सन्यासी ध्यानस्थ बैठे हुए थे। एक स्थान पर गुरु देव ने रुक कर स्वयं उन सन्यासियों को प्रणाम किया जो ध्यानस्थ थे, मेरे पूछने पर उन्होंने बताया कि यह महाभारत में वर्णित युधिष्ठिर, कृपाचार्य और भीष्म पितामह है।

सिद्धाश्रम


सिद्धाश्रम देवताओं का आश्रम कहा जाता है,कहा गया है "सिद्धाश्रम महत्त् दिव्यं देवानामपि दुर्लभं"अर्थात् सिद्धाश्रम अत्यंत उच्च कोटि का दिव्य आश्रम है जो देवताओं के लिए भी दुर्लभ है, मानव जाति के कल्याण हेतु यह एक ऐसा आध्यात्मिक केंद्र है जो समस्त ब्रह्मांड को अपने आध्यात्मिक ऊर्जा से नियंत्रित किए हुए हैं।
                                   पिछले हजारों वर्षों से कई-कई ग्रंथो में सिद्धाश्रम के बारे में विवरण पढ़ने को मिलता है, परंतु इसमें प्रवेश पाना और अपने जीवन को जरा मरण से मुक्ति दिलाना अहोभाग्य ही कहा जा सकता है, इस मानव देह को प्राप्त कर यदि लाख काम छोड़ कर के भी इस तरफ प्रयत्न करें और केवल सिद्धाश्रम को इस चर्म-चक्षुओ से देख भी ले तब भी ईस जीवन की सार्थकता हो सकती है।
   सिद्धाश्रम एक ऐसा दिव्या तपोभूमि है जहां 2000 वर्ष की आयु प्राप्त सन्यासी साधनारत है। वहां कल्पवृक्ष है जिसके नीचे बैठकर जो भी याचना की जाती है पूरी हो जाती है। वहां सिद्ध योगा झील है जिसमें एक बार स्नान करने से ही व्यक्ति का कायाकल्प हो जाता है।इसे चर्म चक्षुओ से देखा जाना संभव नहीं है, जिसकी कुंडलिनी सहस्त्रार खुला हो वही इसे देख सकता है और निश्चित साधनाएं संपन्न करने पर ही इसमें प्रवेश पाया जा सकता है। यहां पर पहुंचने के लिए गुरु की नितांत अनिवार्यता है। गुरु भी ऐसा जो सिद्धाश्रम आ जा चुका हो। इसके बाद भी सिद्धाश्रम की उच्च सत्ता चाहे तभी वह दोनों जा सकते हैं।वहां अपने योग साधना के माध्यम से ही साधक किसी भी इच्छा की पूर्ति कर सकता है संसार के किसी भी दृश्य को अपनी आंखों से देख सकता है।मृत्यु उसकी वह स्वार्थी होती है वह ऐसा दिन विधान है जहां मानव को पूर्ण शांति और अखंड आनंद की प्राप्ति होती है।
       कोई भी व्यक्ति नैतिक नियम के अनुसार साधना संपन्न कर अत्यधिक सरल और सामान्य रहते हुए पूर्व मुखी जीवन जीने का प्रयत्न करें तो अवश्य ही वह सिद्धाश्रम जा सकता है। इस प्रकार सामान्य जीवन जीने की कोई उपयोगिता ही नहीं है हम जीवन जीने के लिए बाध्य हैं क्योंकि यह सांसे ईश्वर की दी हुई दी जिसे हम ढो रहे है।जीवन की विशेषता तो यह है कि हम अपने प्रयत्नों से जीवन को उधर्वमुखी बनाकर उन आयामों को  छू सकें जिनका वर्णन हजारों वर्षों से होता आया है।
         अगर आप कायर और डरपोक हो तो लहरों के भय से समुद्र के किनारे ही जीवन भर बैठे रह जाओगे ऐसी स्थिति में तुम्हें कुछ गिने चुने घोंघे ही हाथ आ सकते हैं जो कि व्यर्थ है। अगर मोती पाना है तो समुद्र की गहरी खाई में उतरना पड़ेगा क्योंकि जीवन मैं अगर कुछ पाना है तो कुछ खोना भी पड़ेगा और तपस्या के उत्तम कोटी की साधनाएं और ऊर्ध्वमुखी जीवन प्राप्त करना असंभव नहीं है।
           हिमालय के मध्य में मानसरोवर और कैलाश पर्वत के बीच पूर्णता वर्फ से अच्छादित यह आश्रम अपने आप में अत्यंत भव्य और अद्वितीय है। यह एक ऐसा आश्रम है जो पद यात्रियों के द्वारा प्राप्त होना संभव नहीं है, जो साधनात्मक दृष्टि से शुद्ध धरातल पर अव्यवस्थित हो सकता है वहीं इसे पहचान पता है।मानसरोवर के पास से हम आगे बढ़ रहे थे तभी एक स्थल पर गुरुदेव रुक गए और भाव विभोर हो गए संभवतः​ उन्हें अपने जीवन के उन झणों का स्मरण हो आया होगा, जब वे वहीं कहीं साधनारत रहे होंगे।
       वे हिमालय के उस भाग से भलीभांति परिचित थे। वे आगे चल रहे थे और मैं बराबर उनके पीछे गतिशील था।साधनात्मक दृष्टि से मैंने अपने शरीर को इस रुप में बना लिया था जिससे कि मुझे सर्दी गर्मी भूख-प्यास का अनुभव ना हो।
    कुछ समय बाद ही मुझे एक बड़ा सा द्वार दिखाइ दिया जो बर्फ से आच्छादित होते हुए भी एक विशेष विद्युत ऊर्जा से चेतन युक्त था, जिसके बाहर कई सन्यासी सामान्यता विचरण कर रहे थे।जब हम उस द्वार के अंदर घुसे तो ऐसा लगा जैसे द्वार के बाहर तक तो फिर भी सर्दी का अनुभव होता है परंतु अंदर कदम रखते ही ठीक वैसा ही अनुभव हुआ जैसे की हम को एयर कंडीशन कमरे में आ गए हैं जहां ना तो किसी प्रकार की सर्दी का अनुभव हो रहा था और ना ही किसी प्रकार की कोई तीव्र हवा या प्राकृतिक प्रकोप हो ऐसा लग रहा था जैसे सर्वत्र शांति और अखंड ब्रह्मत्व का चिर निवास हो। एकबारगी ही मेरे सारे शरीर में अंत: चेतना और प्राण ऊर्जा प्रवाहमान हो गई जिससे सारा शरीर एक विशेष चेतना से आप्लावित सा हो गया।
      लगभग 1 मील तक चलने पर कोई भी सन्यासी या योगी दृष्टिगोचर नहीं हुए परंतु मैंने अनुभव किया की उस प्रकृति विहीन बर्फीले प्रदेश में जहां घास का एक तिनका भी नहीं रुकता वहां इस द्वार के भीतर आने पर दूर-दूर तक प्रकृति का साम्राज्य दिखाई देता है हरे-भरे नवीन प्रकार के पेड़ ,जो अत्यधिक ऊचेऔर छायादार थे, मैंने वहां पहली बार देखें।रास्ते के दोनो ओर इस प्रकार के पेड़ों के पार दोनों तरफ हजारों तरह के खिले हुए पुष्प उस भूखंड को इंद्र के नंदन कानन की संज्ञा दे रहे थे उन फूलों की मिली जुली गांध के कारण सारा शरीर मन और प्राण प्रफुल्लित हो उठे। एक बारगी ही सारा श्रम जाता रहा। जिधर भी मैं दृष्टि डालता उधर प्रकृति का एक विशिष्ट और अलौकिक दृश्य देखने को मिलता है ऐसा लगता है जैसे यहां प्रकृति ने आनंददायक​ चरणों में अपना हसत हसत श्रृंगार किया हो।
     लगभग 1 मील चलने पर हमें एक या दो  सन्यासी आते जाते दिखाई दिए, गौरवर्ण बलिष्ठ और आर्यों की तरह लंबा चौड़ा शरीर चेहरे पर एक विशेष प्रकार का ओज और कंधों पर लहराती हुई जटाएं उनके व्यक्तित्व को साकार कर रहे थे ।पूज्य गुरुदेव बिना रुके निरंतर गतिशील थे और मैं भी सारी प्रकृति को अपनी आंखों में समेटने की चेष्टा करता हुआ उनके पीछे चल रहा था।
यह आश्रम का मुख्य भाग प्रारंभ हो गया था, बाई तरफ एक विशाल हीर दिखाई दे रही थी जिसे सिद्ध योगा झील कहा जाता है।हम इस झील के बिल्कुल किनारे-किनारे चल रहे थे जहां तक दृष्टि जाती वहां तक नीले रंग का जल ही जल दृष्टिगोचर हो रहा था। झील के किनारे हजारों तरह के विशिष्ट पक्षी और राजहंस विचरण कर रहे थे, मैंने उच्च कोटि के राजहंस पहली यहां देखें। विभिन्न प्रकार के रंग बिरंगी चिड़िया और उन पक्षियों के कलरव से एक अजीब प्रकार का आनंददायक वातावरण बन रहा था जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है,कई सन्यासी और सन्यासनीया झील के किनारे किनारे बैठी हुई दिखाई दे रही थी जिनकी आंखों में आनंद का समुद्र लहरा रहा था।हमारी चलने की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई थी मन ऐसा हो रहा था कि जैसे मैं यह झील के किनारे ही रुक जाऊं।